Advertisements
महापौर के पद के लिए 4 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निकाय चुनाव में महापौर के पद के लिए मंगलवार को 4 प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय के समक्ष नामांकन दाखिल किया।
महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में मोहम्मद परवेज खान, मोहम्मद रुस्तम अंसारी, पुष्पा कुमारी तथा अमित अग्रवाल शामिल है।