काम मांगने वालों को 15 दिनों में रोजगार देने का निर्देश 

Advertisements

काम मांगने वालों को 15 दिनों में रोजगार देने का निर्देश 

देवरी प्रखंड की पंचायतों में मनरेगा सह रोजगार दिवस का आयोजन

डीजे न्यूज, देवरी(गिरिडीह) : देवरी प्रखंड अंतर्गत हरियाडीह, घसकरीडीह, खटोरी, असको, भेलवाघाटी, सिखरुडीह, मानिकबाद सहित विभिन्न पंचायत सचिवालयों में सोमवार को मनरेगा दिवस सह रोजगार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा देने को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम एवं चर्चाएं की गईं।

कार्यक्रम के दौरान मनरेगा के तहत सर्वाधिक दिनों तक कार्य करने वाले मजदूरों को सम्मानित किया गया। वहीं रोजगार सृजन को और मजबूत करने के उद्देश्य से अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को चिन्हित कर आधार लिंक के लिए वाईसी युक्त जॉब कार्ड उपलब्ध कराने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में पंचायत स्तर पर इच्छुक परिवारों को मांग के अनुरूप 15 दिनों के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने, महिलाओं एवं वंचित परिवारों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों से हो रहे पलायन को कम करने जैसे विषयों पर बिंदुवार विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही कुछ पंचायतों में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मौके पर स्थानीय मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, मनरेगा मेठ, मजदूरों के साथ-साथ गांव के कई ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top