Advertisements




विकसित भारत बनाने का बजट है : रुपेश सिन्हा

डीजे न्यूज, धनबाद: भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा ने कहा की यह बजट देश के भविष्य के प्रति सरकार की स्पष्ट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने वाला यह बजट वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति को रेखांकित करता है, जहां 7 प्रतिशत से अधिक विकास दर के साथ इन्फ्लेशन दर पर प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ है जो विकसित भारत 2047 की दिशा में एक सशक्त पहल है।
इस बजट में मैन्युफैक्चरिंग के माध्यम से रोजगार सृजन पर विशेष बल दिया गया है।
यह बजट गरीब, किसान, महिला, युवा सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है।




