अपराधियों ने सिंह मेंशन में किया बमबाजी, दहशत दो बमों का किया विस्फोट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया

Advertisements

अपराधियों ने सिंह मेंशन में किया बमबाजी, दहशत

दो बमों का किया विस्फोट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया

डीजे न्यूज, धनबाद: झरिया विधायक रागिनी सिंह के सिंह मेंशन आवास में  बाइक सवार अपराधियो ने बमबाजी कर दहशत फैला दी। घटना रविवार देर रात की है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले। अपराधियों ने दो बम फेका। एक बम का विस्पोट सिंह मेंशन के अंदर हुआ जबकि दूसरा गेट के बाहर गिराया। इस घटना के बाद वहां भगदड़ मच गई। अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। सूचना पाकर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, सरायढेला थाना की पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अपराधियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। सिंह मेंशन में झरिया विधायक रागिनी सिंह, पूर्व विधायक संजीव सिंह व कुंती सिंह रहते हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top