Advertisements




देवघर समाहरणालय में मंगलवार को लगेगा रक्तदान शिविर

डीजे न्यूज, देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार समाहरणालय परिसर में मंगलवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग आगे आकर रक्तदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
प्रशासन ने बताया कि रक्तदान एक सुरक्षित व सरल प्रक्रिया है, जिससे न केवल जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि इससे रक्तदाता के स्वास्थ्य को भी लाभ होता है। रक्तदान को लेकर शरीर कमजोर होने जैसी आशंकाएं केवल भ्रम हैं। विशेष आकर्षण के तहत रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा, वहीं लकी ड्रॉ के माध्यम से 7 भाग्यशाली रक्तदाताओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।




