



संत रैदास की जयंती धूमधाम से मनी, समतामूलक समाज का संदेश

डीजे न्यूज, बिरनी, गिरिडीह : सिरमाडीह व बंगराकलटोला नावाडीह में संत शिरोमणि रैदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सुबह गांवों में जुलूस निकाला गया। संत शिरोमणि रैदास के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। समाज के लोगों ने संत शिरोमणि रैदास के चित्र पर पूजा अर्चना किया।
रविदास महासभा के प्रखंड अध्यक्ष लक्षण दास ने कहा कि शिरोमणि संत रैदास पूरे समाज में समतामूलक लाने की स्थापना कर सभी वर्ग के समाज को संदेश दिया है। बिना भेदभाव के समाज का सर्वांगीण विकास के लिए काम किया है। समाज को नयी दिशा देने की पहल किया है। इसलिए वे संत शिरोमणि कहलाये।
सामाजिक परिस्थिति के संदर्भ में, संत रैदास ने लोगों को वैश्विक भाईचारा और सहिष्णुता का ज्ञान दिया। उनके अध्यापन से प्रभावित होकर चितौड़ साम्राज्य के राजा और रानी उनके अनुयायी बन गये।
जयंती समारोह में मुखिया दिलीप दास, हरिहर दास, सुरेश दास, सुभाष दास, दिनेश दास, विष्णु दास, राजेन्द्र दास, गंगाधर रविदास आदि शामिल थे।




