


















































भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर दुमका में तैयारियां शुरू

डीजे न्यूज, दुमका: भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला की संगठनात्मक बैठक रविवार को दुमका परिसदन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने की। संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की प्रभावी तैयारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। आगामी 25 जनवरी को झारखंड भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के दुमका आगमन पर सिदो कान्हू इनडोर स्टेडियम दुमका में स्वागत एवं मिलन समारोह की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उनके स्वागत की रूपरेखा, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, कार्यकर्ताओं की सहभागिता, आवागमन, सुरक्षा तथा मंच संचालन सहित सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।
जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने जिला, मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का दुमका आगमन संगठन के लिए गौरव का विषय है, जिसे ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता समर्पित भाव से अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। कार्यक्रम की सफलता को लेकर जिलाध्यक्ष ने सभी मंडल के लिए प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किया ।
मंडल प्रभारी एवं सह-प्रभारी
सरैयाहाट – प्रभारी: सीताराम पाठक, सह-प्रभारी: भृगुनाथ यादव, रघुनाथ रजक।
हंसडीहा – प्रभारी: मनोज पाण्डेय, सह-प्रभारी: प्रमुदयाल शर्मा, लक्ष्मी नारायण सिंह।
सहारा – प्रभारी: देवेंद्र कुंवर, सह-प्रभारी: जय प्रकाश मंडल।
जरमुंडी – प्रभारी: गौरव कांत, सह-प्रभारी: विश्वनाथ राय,अनुप सिन्हा।
बासुकीनाथ – प्रभारी: रविकांत मिश्रा, सह-प्रभारी: मनोज साह, शैलेश राव।
जामा – प्रभारी: निवास मंडल, सह-प्रभारी: कालेश्वर लायक, इन्द्रकांत यादव, रामकृष्ण हेंब्रम।
चुटोबेदिया – प्रभारी: राजू पुजहर, सह-प्रभारी: विमल मरांडी, मनोज हांसदा।
रामगढ़ – प्रभारी: जीतलाल राय, सह-प्रभारी: जयकांत मंडल।
भतुड़िया ‘ए’ – प्रभारी: सुरेश मुर्मू, सह-प्रभारी: रमेश मुर्मू।
ठाड़ीहाट – प्रभारी: अमरेंद्र सिंह ‘मुन्ना’, सह-प्रभारी: नलिन मंडल।
दुमका नगर – प्रभारी: मनोज साह (अधिवक्ता), सह-प्रभारी: दीपक स्वर्णकार,पंकज वर्मा।
दुमका सदर – प्रभारी: अंजुला मुर्मू, पवन केसरी, सह-प्रभारी: संतोष साह, मणिलाल गृही।
गांदो – प्रभारी: सुनील सोरेन, सह-प्रभारी: गुंजन मरांडी।
बसमत्ता – प्रभारी: विवेकानंद राय, सह-प्रभारी: सोनी हेंब्रम,नरेश मंडल।
मसलिया – प्रभारी: शार्मिला सोरेन,सह-प्रभारी: पिंटू साह।
सरसडंगाल – प्रभारी: पारितोष सोरेन।
शिकारीपाड़ा – प्रभारी: रामनारायण भगत, सह-प्रभारी: कामेश्वर गुप्ता,अविनाश सोरेन।
आसनबनी – प्रभारी: धर्मेंद्र सिंह ‘बिट्टू’, सह-प्रभारी: संजीव दे, निताई मंडल।
रानेश्वर – प्रभारी: अमिता रक्षित, सह-प्रभारी: विमान सिंह,रघुनाथ दत्ता।
काठीकुंड – प्रभारी: मार्शल ऋषिराज टुडू, सह-प्रभारी: संतोष सोरेन, लालचंद पाल, राजू दत्ता।
गोपीकांदर – प्रभारी: बबलू मंडल, सह-प्रभारी: गोपाल मंडल,क्रिस्टोफर मुर्मू।
बैठक में रविकांत मिश्रा, निवास मंडल, अमरेंद्र सिंह, मनोज पाण्डेय, पवन केसरी, बबलू मंडल, पिंटू अग्रवाल, मार्शल ऋषिराज टुडू, गुंजन मरांडी, सोनी हेंब्रम, संतोष सोरेन, नवल किस्कू,विमल मरांडी, रमेश मुर्मू, श्रीधर दास, मृणाल मिश्रा, सुजीत यदुवंशी, मनीष कुमार, बिनोद यादव, सुभाष यादव, दिनेश सिंह, नवल किशोर मांझी, भोला मांझी, राजू दरबे, दुर्योधन राय, तरुण नंदी, अभिजीत सुमन, नकुल साह, नंदकिशोर मंडल, दीपक स्वर्णकार, संतोष साह उपस्थित रहे।



