Advertisements



















































तेतुलटांड़ में सोहराय पर्व का समापन

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): तेतुलटांड़ गांव में सोहराय पर्व का समापन मंगलवार को हुआ। समापन बेला में संथाली नृत्य व गीत की महफिल सजीं। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेत्री तारा देवी ने भी संथाली महिलाओं संग नृत्य किया। उन्होंने सोहराय पर्व को झारखंड की संस्कृति का प्रतीक बताया। अपनी भाषा एवं संस्कृति की रक्षा हेतु पर्व त्योहार को धूमधाम से मनाने पर जोर दिया। मौके पर सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।



