



ड्रोन कैमरा से हो रही थी निगरानी, दिखी कोयले से भरी बोरियां

30 टन अवैध कोयला जब्त
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद); अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बीसीसीएल, पुलिस और सीआइएसएफ की संयुक्त टीम ने बुधवार को
बीसीसीएल एरिया वन क्षेत्र अंतर्गत संचालित संजय उद्योग आउटसोर्सिंग के ओवी फेस में छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने लगभग 30 टन कोयला जब्त कर बीसीसीएल प्रबंधन को सौप दिया । बताया जा रहा है कि धंधेबाजों के द्वारा संजय उद्योग आउटसोर्सिंग फेस से कोयला निकालकर बोरा में भरकर वहां जमा कर रखा गया था। कोयले को छोटे बड़े वाहन से अपनी निर्धारित जगह पर पहुंचाने की योजना थी। ड्रोन कैमरा से क्षेत्र निगरानी करने के दौरान सीआइएसएफ और बीसीसीएल को इसकी भनक लग गई। इसके बाद ने छापामारी कर कोयले को जब्त कर लिया। जब्त किये गये कोयले को टीम ने पेलोडर से हाइवा वाहन में लोड कर बीसीसीएल प्रबंधन को सौप दिया है। इस छापेमारी अभियान से मंडलकेंदुआडीह और आशाकोठी खटाल सहित अन्य कई स्थानों के कोयला चोरो के बीच में हड़कंप मचा हुआ है ।




