

























































जहरीली गैस की चपेट में आने से जश्रसं के कुसुंडा एरिया सचिव का निधन

डीजे न्यूज, धनबाद: जहरीली गैस की चपेट में आने से जनता श्रमिक संघ के कुसुंडा एरिया सचिव सुरेंद्र सिंह (केंदुआडीह–10) का असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर पाकर पूर्व विधायक संजीव सिंह ने केंदुआडीह का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अत्यंत दुःखद और असहनीय है।
यह घटना बीसीसीएल प्रबंधन की घोर लापरवाही का प्रत्यक्ष प्रमाण है। कार्यस्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम न होना, समय रहते गैस लीकेज पर नियंत्रण न करना और मजदूरों की जानमाल को नजरअंदाज करना – यह सब सीधे तौर पर इस दर्दनाक हादसे के लिए जिम्मेदार हैं।

जनता श्रमिक संघ इस अमानवीय लापरवाही की कड़े शब्दों में निंदा करता है और दोषी अधिकारियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग करता है। साथ ही
मृतक के परिवार को उचित मुआवजा व एक सदस्य को नौकरी दी जाए। कुसुंडा एरिया सहित सभी खदानों में सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि मजदूर की जान अनमोल है। लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता श्रमिक संघ मजदूरों के हक़ और सम्मान की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रखेगा।



