आक्रोश रैली को लेकर सवर्ण समाज ने कतरास में किया जनसंपर्क
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
धनबाद स्वर्ण समाज द्वारा एक सितंबर को प्रस्तावित आक्रोश रैली की सफलता को लेकर रविवार को कतरास-बाघमारा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान रंगूनीबाड़ी में बैठक आयोजित कर रैली की तैयारी और भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में एक सितंबर को धनबाद के जिला परिषद मैदान में बड़ी संख्या में पहुंचने पर सहमति जताई। वक्ताओं ने कहा कि सवर्ण समाज की मुख्य मांग है कि आरक्षण जाति के बजाय आर्थिक आधार पर दिया जाए। रैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिला परिषद मैदान में एकत्रित होने के बाद रणधीर वर्मा चौक तक मार्च निकाला जाएगा। वहां राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन धनबाद उपायुक्त को सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया जाएगा।
बाघमारा सवर्ण समाज के अध्यक्ष अनुज सिंह, नीपू सिंह, गोपाल सिंह, राम बालक सिंह, राजेश सिंह, अजय सिंह और अरुण सिंह
बैठक में अरुण सिंह, अनुज सिंह, पिंटू महथा, मुकेश सिंह, मुन्ना सिंह, उमेश सिंह, गोपाल सिंह, अजय सिंह, गोविंद सिंह, चंद्रिका सिंह, गौतम सिंह, विकास सिंह, जय नारायण सिंह, कामदेव सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।