केंद्र सरकार की एमएमडीआर नीति के खिलाफ झामुमो प्रखंड कमिटी की बैठक, आंदोलन का शंखनाद

केंद्र सरकार की एमएमडीआर नीति के खिलाफ झामुमो प्रखंड कमिटी की बैठक, आंदोलन का शंखनाद

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : इंटर कॉलेज बड़बाद में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की प्रखंड कमिटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा एमएमडीआर (MMDR) के तहत किए जा रहे प्रावधानों एवं उसके संभावित प्रभावों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो मौजूद रहे। विधायक समेत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर अपनी बात रखी तथा संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।          प्रखंड अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू ने बताया कि आगामी एक सितम्बर से 6 सितम्बर तक एम एम डी आर नीति के खिलाफ सभी पंचायतों में जा जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा सात सितम्बर को प्रखंड मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। बैठक का संचालन अजीत मिश्रा ने किया जबकि मुख्य रूप से पर्यवेक्षक संदीप हांसदा, सुनील मुर्मू,मनोज कुमार महतो, रामचन्द्र मुर्मू, रफीक अंसारी , दिनेश रजक,सुबोधन मुर्मू, ऐनुल अंसारी, शाहिद अनवर आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top