झामुमो ने संगठन को दी नई धार, अंकित कुमार सहाय बने सदर प्रखंड मीडिया प्रभारी

झामुमो ने संगठन को दी नई धार, अंकित कुमार सहाय बने सदर प्रखंड मीडिया प्रभारी

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए अंकित कुमार सहाय को झामुमो सदर प्रखंड समिति, पूर्वी भाग का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। इस संबंध में प्रखंड समिति की ओर से नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।

नियुक्ति के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अंकित कुमार सहाय का झामुमो का पट्टा और प्रमाण पत्र देकर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान संगठन की गतिविधियों और पार्टी की नीतियों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

मौके पर झामुमो केंद्रीय कमिटी सदस्य कोलेश्वर सोरेन, जिला सह सचिव दिलीप रजक, प्रखंड अध्यक्ष प्रधान मुर्मू, प्रखंड सचिव सरफुद्दीन अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रकाश यादव, गयासुद्दीन बुल्लू, आजाद आलम, विकास तिवारी, राजू तुरी, योगेंद्र सिंह, मो. वारिस, श्यामलाल टुडू, बबलू अंसारी समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नवनियुक्त मीडिया प्रभारी अंकित कुमार सहाय ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा और गतिविधियों को प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने के लिए वे पूरी सक्रियता से काम करेंगे।

इस नियुक्ति के साथ झामुमो सदर प्रखंड में संगठनात्मक गतिविधियों और मीडिया समन्वय को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top