झारखंड के विकास की नींव वाजपेयी के दूरदर्शी निर्णयों से पड़ी : नागेन्द्र महतो 

Advertisements

झारखंड के विकास की नींव वाजपेयी के दूरदर्शी निर्णयों से पड़ी : नागेन्द्र महतो 

सरिया के केसवारी चौक में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा 

डीजे न्यूज, सरिया(गिरिडीह) : सरिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत केसवारी चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न आदरणीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बगोदर विधायक सह सचेतक श्री नागेन्द्र महतो ने अटल जी की प्रतिमा/तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नागेन्द्र महतो ने कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी जी न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि वे राष्ट्र को दिशा देने वाले महान चिंतक और कवि भी थे। उनके प्रधानमंत्रित्व काल में सड़क, संचार, शिक्षा और परमाणु शक्ति जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य हुए, जिन्होंने देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। झारखंड को अलग राज्य का दर्जा देकर उन्होंने आदिवासी-मूलवासी समाज, किसानों और युवाओं को नई पहचान और विकास का अवसर दिया। झारखंड राज्य गठन में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।”

उन्होंने आगे कहा, “आज झारखंड जिस विकास पथ पर अग्रसर है, उसकी मजबूत नींव अटल जी के दूरदर्शी निर्णयों से पड़ी। उनके आदर्श और विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष मंडल, सांसद प्रतिनिधि विनोद यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सह मुखिया अजय यादव, भाजपा नेता बबलू मंडल, शैलेश मंडल, अशोक राणा, मुकेश मंडल, शिवधन मंडल, चिंतामणि मंडल, भेखलाल मंडल, युधिष्ठिर मंडल, मुकेश यादव, पिंटू यादव, सोनू मंडल, केदार मंडल, सुरेंद्र मोदी, कुलदीप यादव, प्रहलाद सिंह, रघुनंदन मंडल, मुरली मंडल, वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top