संत मैथ्यूज हाई स्कूल में मना क्रिसमस डे देश प्रेम और सभी धर्मों को मान सम्मान देने का संदेश दिया

Advertisements

संत मैथ्यूज हाई स्कूल में मना क्रिसमस डे

देश प्रेम और सभी धर्मों को मान सम्मान देने का संदेश दिया

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद):संत मैथ्यूज हाई स्कूल में राजगंज में गु्रुवार को क्रिसमस डे मनाया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम से समा बांध दिया। देश की एकता और अखंडता का एक सुंदर उदाहरण देखने को मिला। बच्चों द्वारा प्रभु यीशू के जन्म से संबंधित संगीतमय चित्र भी प्रस्तुत किया गया। सैंटा क्लोज के रूप में सजे छोटे-छोटे बच्चों अनिकेत एवं रोशन चौरसिया ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के निदेशक रविंद्र चंद्र दे, प्राचार्य राहुल कुमार दे ने सभी को यीशु के जन्म से जुडे कई रोचक प्रसंग बताए। माधव स्वर्णकार एवं सृष्टिधर बाउरी ने सभी को जाति धर्म से ऊपर उठकर देश प्रेम और सभी धर्मो को एक समान आदर और मान सम्मान देने का संदेश दिया। इस मौके पर समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को टॉफी आदि का वितरण कर क्रिसमस की बधाई दी। सफल बनाने में स्कूल कैबिनेट सदस्य के जी ख़ुशी, प्राची कुमारी, मुनमुन कुमारी, सोनाली कुमारी, अंशु कुमारी, प्रिया कुमारी, तृप्ती, तृषा,  अंजलि अन्य का विशेष योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top