भाजपा बलियापुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष का एमओसीपी में स्वागत, सुशासन दिवस की तैयारी 

Advertisements

भाजपा बलियापुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष का एमओसीपी में स्वागत, सुशासन दिवस की तैयारी 

डीजे न्यूज़ तिसरा (धनबाद) : भारतीय जनता पार्टी बलियापुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष का स्वागत समारोह मंगलवार को एमओसीपी परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का सर्वसम्मत निर्णय लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील मोदक ने की, जबकि संचालन मुक्तेश्वर महतो ने किया। बैठक के दौरान वक्ताओं ने सांसद खेल महोत्सव, मन की बात सहित संगठनात्मक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

मौके पर भाजपा नेत्री तारा देवी, जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, जिला महामंत्री निताई रजवार, मनोज मिश्रा, वरिष्ठ नेता धरणीधर मंडल, सांसद प्रतिनिधि विजय रवानी, मनबोध रवानी, जिला मंत्री प्रकाश बाउरी, बिरंची सिंह, मंटू रवानी, गौर मंडल, राजकुमार सिंह, बॉबी ठाकुर, जयराम रवानी, खगेन मोदक, कृष्ण महतो, प्रेम महतो, राहुल मोदक, खजांची बाउरी, विश्वामित्र महतो, मिंटू साव, मुरारी मोदक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top