



युवा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में कुमार गौरव को मिला 84 हजार से अधिक मत

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव में कुमार गौरव ने प्रदेश अध्यक्ष के पद पर जीत दर्ज की है। कुमार गौरव को सबसे ज्याद 84627 वोट मिले हैं। वहीं धनबाद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर आदित्य आनंद ने 10202 मत लाकर जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष का दिल्ली में साक्षात्कार होगा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषषा किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष में कुमार गौरव लगभग 62000 मत से लाकर पहले पायदान पर रहे तथा दूसरे नंबर पर कुलदीप रवि एवं तीसरे नंबर पर आशुतोष रहे।
कुमार गौरव ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पारिवारिक संबंध नहीं है, यह यात्रा किसी चमत्कार से कम नहीं है।
उन्होंने प्रभारी मनीष शर्मा और अध्यक्ष उदय भानु को हार्दिक धन्यवाद दिया है।
कुमार गौरव ने झारखंड के युवाओं की पूरी लगन, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने का संकल्प लिया।
