कृषि में नवाचार और तकनीकी उन्नति अत्यंत आवश्यक: वैज्ञानिक डॉ सीएच पद्मावती

Advertisements

कृषि में नवाचार और तकनीकी उन्नति अत्यंत आवश्यक: वैज्ञानिक डॉ सीएच पद्मावती

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):राष्ट्रीय किसान दिवस के मौके पर मंगलवार को बलियापुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रधान वैज्ञानिक डॉ सीएच पद्मावती उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में कृषि में नवाचार और तकनीकी उन्नति अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने, मिट्टी जांच करवाने और उन्नत किस्म के बीज के चयन के बारे में विशेष जानकारियां दी। वही वैज्ञानिक व सेवानिवृत्त मेजर डॉक्टर सीएन नीरजा ने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा भी किसानों के कंधे में है। उन्होंने किसानों की मेहनत और देश के विकास में उनके योगदान की सराहना किया। आभा शर्मा और देवाशीष ने किसानों को सरकारी योजनाओं और आधुनिक खेती पद्धतियों से लाभ लेने की जरूरत बताया।  डॉक्टर वीरेंद्र ने कहा की वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नई खोज किसानों के लिए वरदान साबित होगा। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉक्टर अनिल कुमार एवं डॉक्टर आदर्श कुमार श्रीवास्तव ने किसानों को वैज्ञानिक सोच अपनाने की जरूरत बताया। वैज्ञानिकों ने इस दौरान विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन पर विस्तृत जानकारियां किसानों को दी।
50 आदिवासी कृषकों को डीआरआर धान के बीज, मृदा स्वास्थ्य जांच किट एवं नेपशेक स्प्रेयर प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर नवीन कुमार, रमन कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top