बिरनी के प्रवासी मजदूर राजेंद्र यादव की मुंबई में मौत, नेताओं ने परिजनों को दी सांत्वना

Advertisements

बिरनी के प्रवासी मजदूर राजेंद्र यादव की मुंबई में मौत, नेताओं ने परिजनों को दी सांत्वना

डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिड) : बिरनी प्रखंड की अरारी पंचायत अंतर्गत नावाडीह वार्ड की वार्ड सदस्य सुदामा देवी के 27 वर्षीय पुत्र एवं प्रवासी मजदूर राजेंद्र यादव की मुंबई में बीते रविवार रात्रि मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक का शव गुरुवार को उनके पैतृक घर पहुंचने की संभावना है।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक विनोद सिंह, बिरनी प्रमुख रामु बैठा तथा माले नेता सीताराम सिंह मंगलवार शाम करीब चार बजे मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। नेताओं ने मृतक की पत्नी, तीन छोटे-छोटे बच्चों एवं अन्य स्वजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

इस दौरान बताया गया कि प्रवासी मजदूर का शव पैतृक गांव मंगाने के लिए प्रावधान के तहत श्रम नियोजनालय से मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। नेताओं ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने में वे पूरी मदद करेंगे। बताया जाता है कि घटना के बाद से मृतक के घर में चूल्हा नहीं जला है। परिवार के सभी सदस्य रो-रोकर बेहाल हैं और शव के घर पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top