चास नगर निगम के अध्यक्ष बने मंटु ठाकुर

Advertisements

चास नगर निगम के अध्यक्ष बने मंटु ठाकुर

डीजे न्यूज, बोकारो: झारखंड कर्पूरी नाई विकास संघ की पहली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर के बोकारो स्थित आवासीय कार्यालय परिसर में हुई।
अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर ने की। बैठक में धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, रांची समेत कई जिलों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया।  संघ के प्रदेश महासचिव योगेश प्रसाद ठाकुर, संगठन महासचिव भरत कुमार नापित, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रसाद नापित, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण ठाकुर, प्रदेश सचिव राजकुमार नापित,  सीताराम ठाकुर, किरण मांझी, प्रदेश कोषाध्यक्ष उमेश ठाकुर सिंदवारटांड सहित दर्जनों प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों ने भाग लिया।
इस बैठक में बोकारो जिला के चास नगर निगम क्षेत्र की कमिटी का गठन किया गया। कमेटी में चास नगर निगम के लिए मंटु ठाकुर को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। रुपेश ठाकुर  भर्रा एवं  बबलू प्रमाणिक चास मछली पट्टी को उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। महासचिव के पद पर संजय ठाकुर एवं  गुलाब नापित मनोनीत किए गए।  मनोज कुमार नापित, आकाश प्रमाणिक, बबीता देवी एवं  चंदन ठाकुर को सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। साथ ही सर्वसम्मति से प्रमोद शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सभी चयनित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top