



जिला स्तरीय युवा महोत्सव में शक्ति कॉलेज ने मारी बाजी

लोकनृत्य में हासिल किया तीसरा स्थान
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग की ओर से जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को टाउन हॉल में किया गया। महोत्सव के लोकनृत्य स्पर्धा में शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ के छात्राओं की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
डीसी आदित्य रंजन ने युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जिला एवं राज्य के युवाओं को प्रेरित करेंगे। इससे युवा सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गायन, चित्रांकन, भाषण एवं कविता लेखन में विकास कर आगे बढ़ सकेंगे। समारोह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तत्पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दि। उन्होंने कहा कि शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ के छात्र छात्राओं ने हर क्षेत्र में अपनी उपलब्धि दर्ज की है।और महाविद्यालय का मान बढ़ाया है। महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम प्रत्येक वर्ष बेहतरीन होता है। साथ ही कला एवं खेल कूद के क्षेत्र में भी सफलता हासिल करते हैं। यह महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने जिला कला संस्कृति एवं खेल कूद विभाग को को धन्यवाद दिया एवं इस प्रकार के आयोजन को बढ़ावा देने का आग्रह किया। इस मौके पर महाविद्यालय के अंग्रेजी सह कला संस्कृति विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो प्रियंका कुमारी, प्रो नेहा कुमारी, प्रो मोकितउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो राखेहरी महतो, प्रो अविनाश कुमार, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो राजू महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो कल्पना कुमारी, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद ,प्रो पंचानन सिंह चौधरी , प्रो शेखर महतो, प्रो संजय गोप, प्रो राजकुमारी, मोहित कुमार महतो, जितेंद्र महतो , तेंदुलकर भट्ट, चक्रधर महतो, अभिमन्यु महतो, लालू महतो, भुनेश्वर महतो, शांति देवी ,लाजवंती देवी, अनीता कुमारी, फूल कुमारी, शंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
