Advertisements




देवघर आगमन पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश का गर्मजोशी से स्वागत

डीजे न्यूज, देवघर : मंगलवार को झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजेश कुमार के देवघर आगमन पर जिला प्रशासन एवं न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा तथा पुलिस अधीक्षक सौरभ ने बुके भेंट कर न्यायाधीश का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान न्यायालय से जुड़े अन्य न्यायाधीशगण, संबंधित अधिकारी, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने न्यायाधीश के देवघर आगमन पर हर्ष व्यक्त किया और उनके कुशल आगमन की कामना की।
