भाजपा नेता शैलेश सिंह चंद्रवंशी की मनी पुण्यतिथि विधायक सहित भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, परिवार सहित विधायक के छलके आंसू

Advertisements

भाजपा नेता शैलेश सिंह चंद्रवंशी की मनी पुण्यतिथि

विधायक सहित भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, परिवार सहित विधायक के छलके आंसू

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): भारतीय जनता धनबाद जिला ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह चंद्रवंशी की पुण्यतिथि पर झरिया प्रेस क्लब में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भाजपा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विधायक रागिनी सिंह और पूर्व विधायक संजीव सिंह ने दिवंगत के परिजनों से मिलकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। विधायक रागिनी और पूर्व विधायक संजीव ने दिवंगत की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक संजीव सिंह ने कहा कि हम लोगों के बीच योग्य, कर्मठ कार्यकर्ता नहीं रहे। इसकी भरपाई करना बहुत मुश्किल है। दिवंगत नेता का व्यक्तित्व सदैव प्रेरणादायी रहा है। उनकी सीख और विचारधारा के अनुरूप संगठन समाज के लिए ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर करता रहेगा। विधायक रागिनी ने कहा कि पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति हुईं है। हम लोगों ने अच्छे वक्ता को खोया है। इसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है। अध्यक्षता पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण साहू एवं संचालन अमित साव ने किया। मौके पर अखिलेश सिंह, विष्णु त्रिपाठी, विनोद गुप्ता, पार्षद सुमन अग्रवाल, सुनील साव, बंटी जायसवाल, अरुण गोस्वामी, थानेश्वर गुप्ता, रिंकू शर्मा थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top