Advertisements



नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, खुखरा पुलिस ने भेजा जेल

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : खुखरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गंभरा निवासी बबलू मुर्मू के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी के अनुसार पीड़िता ने आरोपी बबलू मुर्मू के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही खुखरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
घटना से इलाके में आक्रोश और चिंता का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
