Advertisements




बलियापुर से दर्जनों लोग उमराह के लिए मक्का रवाना

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर, बेड़ा नियामतपुर, भिखराजपुर समेत कई गांवों के दो दर्जन से अधिक लोग उमराह के लिए मक्का रवाना हो गये। इनमें बलियापुर से शेख मकबूल, साजदा बीबी, अब्दुल कादिर, सदकुन निशा, अख्तरी बेगम, सितारा बानो, रियाज खान, जैबुन निशा, शेख कलाम, भिखराजपुर से मरियम बीबी, इस्तेखार आलम, मो सलाउद्दीन, शकीला बीबी, इजहारुल हक, मो रहीमुद्दीन, शेख रब्बानी, कमरुद्दीन बीबी, बेड़ा नियामतपुर गांव से हाजी मुमताज, ख्वाजा खान, ताहीर खान, नाजीर खान आदि शामिल हैं। इसके पूर्व मस्जिदों में नमाज के बाद मुल्क के अमन चैन के लिए दुआएं मांगी गयी।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि मुश्ताक आलम, एजाज अहमद, हाजी अजीज अहमद खान, मो अमीर, मो अकबर, शेख आजाद, अब्दुल हक, अबुल खान आदि मौजूद थे।
