नगर आयुक्त ने अलाव व्यवस्था की ली जानकारी महिला आश्रयगृह के लोगों से मिल जाना हालचाल

Advertisements

नगर आयुक्त ने अलाव व्यवस्था की ली जानकारी

महिला आश्रयगृह के लोगों से मिल जाना हालचाल

डीजे न्यूज, धनबाद: बढ़ती ठंड को देखते हुए शुक्रवार को प्रशासक-सह-नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अलाव की व्यवस्था तथा लोगों के लिए ठंड से राहत देने के लिए प्रतिदिन अलाव जलाने का निर्देश दिया।इसके साथ ही नगर आयुक्त ने निगम स्थित महिला आश्रयगृह (गोल्फ ग्राउंड) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रयगृह में ठहरे हुए लोगों से निगम द्वारा प्रदान की जा रही बिस्तर, कंबल, प्रकाश, पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के उपरांत नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ठंड के मद्देनजर अलाव की व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए और प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि रेस्क्यू टीम द्वारा प्रतिदिन अभियान चलाकर जरूरतमंदों को आश्रयगृहों में पहुंचाया जाए, जिससे किसी भी व्यक्ति को ठंड से कठिनाई न हो।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top