Advertisements


























































किसानों के बीच गेंहू व सरसों के बीज का वितरण

डीजे न्यूज, बलियापुर (धनबाद):रघुनाथपुर पैक्स में सोमवार से किसानों के बीच रवि फसल हेतु गेहूं एवं सरसों के बीज का वितरण किया गया। शुभारंभ विधायक चंद्रदेव महतो एवं जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी ने किया। इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय पासवान, बीटीएम देवेंद्र कुमार, पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार महतो, पैक्स प्रबंधक सुबल चंद्र महतो के अलावे अनेक किसान मौजूद थे।
पैक्स प्रबंधक ने बताया कि विभाग की ओर से रवि खेती के लिए दो क्विंटल सरसों एवं 20 क्विंटल गेहूं के बीज 50% अनुदान पर आपूर्ति किया गया है। पहले दिन दो दर्जन से भी अधिक किसानों को बीज उपलब्ध करवाया गया। मौके पर किसान अशोक कुमार महतो, ईश्वर महतो, यशोदा देवी, नमिता देवी, सुमन देवी, ईश्वर मरांडी आदि थे।




