निगम की लापरवाही के खिलाफ विधायक का धरना आज से

Advertisements

निगम की लापरवाही के खिलाफ विधायक का धरना आज से

डीजे न्यूज, धनबाद: विधायक राज सिन्हा के जगजीवन नगर स्थित आवासीय कार्यालय में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई।
विधायक राज सिन्हा ने धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त से 12 नवंबर को शहर की अत्यंत जर्जर सड़कों के शीघ्र निर्माण की माँग की थी। साथ ही उन्होंने मौखिक एवं लिखित पत्र देकर 30 नवंबर तक उन सड़कों के निर्माण कार्य शुरू नहीं होने की सूरत में जनहित में 1 दिसंबर को नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर “अनिश्चितकालीन धरना” देने का अल्टीमेटम दिया था।
बैठक में तय हुआ कि अनिश्चितकालीन धरना में जनहित के कार्यों एवं धनबाद के विकास के प्रति लापरवाह नगर निगम के खिलाफ सभी मंडलों से हजारों कार्यकर्ता के जुटान की रणनीति बनाई गई।
विधायक राज सिन्हा के अल्टीमेटम के बाद भी किसी भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। इसलिए धनबाद विधायक राज सिन्हा 1 दिसंबर को जर्जर सड़कों का दंश झेल रहे विभिन्न वार्डों के आमलोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे।
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि निगम क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कों की स्थिति अत्यंत दयनीय है, जिसके कारण आम लोगों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त को कई बार लिखित पत्र दिया एवं आमलोगों को होने वाली कठिनाइयों से अवगत कराया। परंतु अब तक समाधान नहीं हुआ। कहा कि बरटांड़ पंडित क्लिनिक रोड, राजकीय पॉलिटेक्निक से पान्डरपाला मुख्य सड़क, गांधी नगर सब्ज़ी बगान मुख्य सड़क, डी.एस. कॉलोनी मुख्य सड़क, माडा कॉलोनी मुख्य सड़क, विनोद नगर मुख्य सड़क, मनईटांड़ गोल बिल्डिंग से छठ तालाब होते हुए भोक्ता मेला मार्ग से पथराकुलही मुख्य सड़क सहित  शहर के समस्त जर्जर सड़कों का र्निर्माण , नाली निर्माण एवं स्ट्रीट लाइट का कार्य अत्यंत आवश्यक है, कई क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही, जबकि निगम आमलोगों से भारी भरकम टैक्स वसूल रहा है। कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधाओं के सुधार हेतु त्वरित, पारदर्शी एवं जनहितकारी कार्रवाई सुनिश्चित नहीं होने की स्थिति में हर स्तर के आंदोलन को पूरी मुस्तैदी से तैयार है।
बैठक में आगामी 06 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रित अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के देवघर आगमन पर धनबाद से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के शामिल होने की योजना बनी। साथ ही डोर टू डोर स्वदेशी अपनाओ अभियान वृहत पैमाने पर चलाने का निर्णय लिया गया।बैठक की अध्यक्षता अमरजीत कुमार ने की। संचालन जिला महामंत्री मानस प्रसून ने किया।
मौके पर जिला मंत्री रीता यादव ,जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा ,दुबराजडीह के मुखिया रमेश सिंह, निवर्तमान पार्षद अशोक पाल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, मंडल अध्यक्ष किशोर मंडल, संजय कुशवाहा, राजाराम दत्त, रंजय सिंह, मौसम सिंह, दिलीप सिंह, सदानंद बरनवाल, ललन मिश्रा ,महेंद्र बरनवाल ,कपिल देव पासवान , विकास मिश्रा, पुष्पा राय, राजकुमार मंडल, मनोज सिंह, राणा सिंह, टिंकू साव ,सतीश रजक ,मानस रंजन पाल, मनमोहन सिंह, मनोज गुप्ता ,अखिलेश झा , जीराखन सिंह, मौसम सिंह ,रंजीत यादव, पप्पू गुप्ता, मनोज गुप्ता ,मनीष पांडे, राजेश गुप्ता, ओमप्रकाश झा ,पप्पू शर्मा, इंद्रकांत झा अनिल खेमका, सुप्रभात कुमार, कैलाश गुप्ता, मदन तिवारी, राहुल ,अमित विशाल , विकास सिन्हा, सतीश रजक सहित कई अन्य थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top