Advertisements
महरैली को सफल बनाने का आह्वान
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): सुरुंगा में रविवार को कुर्मी समाज की बैठक हुई। कुर्मी जाति को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने तथा कुरमाली भाषा को संविधान के अनुसूची आठ में शामिल करने की मांग को लेकर आगामी 2 दिसंबर को धनबाद तथा 11 जनवरी को रांची में प्रस्तावित आक्रोश महारैली को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक में मिथिलेश महतो, राजू महतो, मुक्तेश्वर महतो, संजय महतो, दिलीप महतो, प्रदीप महतो, विकास महतो, कुलदीप महतो आदि थे।