Advertisements




छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर आंदोलन की दी चेतावनी

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):बीबीएम कॉलेज बलियापुर के छात्र छात्राओं का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को प्राचार्य डॉक्टर जितेंद्र महतो से मुलाकात किया। नेतृत्व कर रहे दिवाकर महतो ने छात्रवृत्ति से वंचित छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति की सुविधा देने की मांग की। कहा कि निर्धन परिवार के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलने से पढ़ाई में काफी सुविधा मिलती है। छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित किया गया तो आंदोलन को मजबूर होंगे।
मौके पर सुनीता कुमारी, निकिता कुमारी, शाहीन परवीन, राजा अंसारी, विक्रम महतो, रेणुका कुमारी, अमर महतो, गौतम महतो, काजल मंडल, सुमित्रा कुमारी आदि थे।
