प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के लाभुको के बीच परिसंपत्ति का वितरण
डीजे न्यूज, धनबाद: 25वीं झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर न्यू टाऊन हाॅल, धनबाद में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अन्र्तगत विभिन्न लाभुको के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया।
इस दौरान विधायक टुंडी मथुरा प्रसाद महतो, विधायक निरसा अरूप चटर्जी, उपायुक्त आदित्य रंजन, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने पुटकी के राज किशोर महतो को रू0 95,000.00, ललिता देवी, धनसार को रू0 10,09,000.00 तथा गोबिन्द प्र0 सिंह चौधरी, तोपचांची को रू0 9,50,000.00 स्वरोजगार हेतु राशि का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला उद्योग केन्द्र, धनबाद के नोडल पदाधिकारी आदित्य चैधरी, ई0ओ0डी0बी0 प्रबंधक उपस्थित थे।