कैबिनेट की बैठक में गिरिडीह को मिली बड़ी सौगात : पचम्बा-द्वारपहरी-जमुआ रोड बनेगा डबल लेन

Advertisements

कैबिनेट की बैठक में गिरिडीह को मिली बड़ी सौगात : पचम्बा-द्वारपहरी-जमुआ रोड बनेगा डबल लेन

133 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी 28.44 किलोमीटर लंबी सड़क 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : 

झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में बुधवार को गिरिडीह जिले के लिए बड़ी सौगात मिली है। पचम्बा-द्वारपहरी-जमुआ रोड के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की स्वीकृति मिलने से पूरे इलाके में खुशी की लहर है। करीब 133 करोड़ रुपए की लागत से यह 28.44 किलोमीटर लंबी सड़क डबल लेन के रूप में बनेगी।

इस स्वीकृति के पीछे नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन की पहल रही। बताया गया कि कुछ दिन पूर्व तेलोडीह में आयोजित फुटबॉल मैच के दौरान गिरिडीहवासियों ने इस सड़क को बनाने की मांग उठाई थी। मौके पर विधायक कल्पना सोरेन ने घोषणा की थी कि जल्द ही यह सड़क बनेगी और मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू इसके निर्माण का जिम्मा लेंगे।

गिरिडीह के लोगों ने इस स्वीकृति पर दोनों जनप्रतिनिधियों और झारखंड सरकार का आभार जताया है। झामुमो के जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि इस निर्णय से गिरिडीह से जमुआ जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में सड़क की स्थिति बेहद खराब है, जिस कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी होती थी।

उन्होंने बताया कि गिरिडीह से पचम्बा कल्याणडीह तक फोरलेन सड़क लगभग तैयार है। अब पचम्बा-द्वारपहरी-जमुआ रोड बनने के बाद दोनों सड़कों के पूर्ण होने से गिरिडीह और जमुआ के बीच आवागमन सुगम और तेज़ होगा, जिससे क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास भी तेज़ी पकड़ेगा।

स्थानीय लोगों ने कहा – “अब गिरिडीह से जमुआ का सफर होगा आसान।”

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top