स्ट्रीट डांस में दिखी झारखंड की सभ्यता तथा संस्कृति की झलक

Advertisements

स्ट्रीट डांस में दिखी झारखंड की सभ्यता तथा संस्कृति की झलक

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को सिटी सेंटर चौक में स्ट्रीट डांस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में झारखंड की सभ्यता संस्कृति को दर्शाया गया।
कार्यक्रम में आम जनता की भागीदारी देखने को मिली। स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं परंपरागत परिधान में झूमते नजर आए। छऊ, झूमर नृत्य से लेकर झारखंड की सरहुल नृत्य का दृश्य एक साथ देखने को मिला।

मौके पर एडीएम सप्लाई ने कहा कि हम सब झारखंड वासी रजत जयंती मना रहे हैं। हमारा राज्य संस्कृति प्रदेश है, जहां अलग-अलग संस्कृति के लोग रहते हैं। झारखंड की सभी संस्कृति को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया है। आरोही नाट्य मंच धनबाद के द्वारा मनभावक प्रस्तुति दी गई। झारखंड और समृद्ध हो सभी चीजों में आगे बढ़े जिला प्रशासन ऐसा प्रयास कर रहा है। आने वाले समय में विकसित झारखंड की परिकल्पना को पूरा करने के लिए सभी लोग एक साथ आए हैं। जिसमें समाज के हर एक तबके की सहभागिता सुनिश्चित हो रही है।

मौके पर जिला खेल पदाधिकारी उमेश लहरा, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, कार्यपालक दंडाधिकारी रविन्द्र नाथ ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top