फाइलेरिया रोगियों को चिन्हित करने को लगा शिविर

Advertisements

फाइलेरिया रोगियों को चिन्हित करने को लगा शिविर

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद):भौरा स्थित परसियाबाद रैंडम साइट में फाइलेरिया (हाथीपांव) के रोगियों को चिन्हित करने के लिए पिरामल फाउंडेशन ने नाइट ब्लड सर्वे को लेकर अभियान चलाया।
सर्वे का उद्देश्य फाइलेरिया परजीवियों के प्रसार का आकलन करना और नियंत्रण के उपायों की योजना बनाना है। टीम के सदस्यों ने बताया कि
इसकी सर्वे रात में किया जाता है। कारण कि फाइलेरिया परजीवी (माइक्रोफाइलेरिया) रात में रक्त में अधिक सक्रिय होते हैं।
20 वर्ष से ऊपर वाले आयु के तीन सौ लोगो के खून का नमूना लिया गया।
सर्वे में अधिक पॉजिटिव केस मिलते हैं, तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा उन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर दवा वितरण अभियान चलाए जाएंगे।
मौके पर बीवीडी विभाग के डॉक्टर दिलीप कुमार,   सहिया साथी रुक्मणी देवी, लैब से अवधेश कुमार, बरूण बाउरी, सत्यवान महतो, बबलू रविदास के साथ क्षेत्र की सहिया बिंदिया देवी, कौशल्या देवी, सरिता देवी, मंजू देवी, कांति देवी, रेखा देवी, उर्मिला देवी आदि मौजूद थी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top