पीएम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सेतु हैं कार्यकर्ता

पीएम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सेतु हैं कार्यकर्ता

डीजे न्यूज, दुमका: खेतौरी धर्मशाला जरमुंडी में रविवार को आत्मनिर्भर भारत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने की।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ०अंजुला मुर्मू, प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, देवघर जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, बासुकीनाथ नगर पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष पूनम देवी शामिल हुए।
पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। आज हर गाँव, हर क्षेत्र में स्वावलंबन की भावना जागृत हो रही है। भाजपा का हर कार्यकर्ता इस संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का सेतु बने।  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब समाज का अंतिम व्यक्ति भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके। भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए इस अभियान को गाँव-गाँव तक पहुँचाने का कार्य करें।

जरमुंडी विधायक  देवेंद्र कुंवर  ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मंत्र आत्मसम्मान और स्वदेशी भावना को सशक्त करता है। झारखंड जैसे संसाधन-संपन्न राज्य में भाजपा ही एकमात्र दल है जो स्थानीय युवाओं को उद्योग और स्वावलंबन से जोड़ने का प्रयास कर रही है।

अंजुला मुर्मू  ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं और युवाओं के लिए नए अवसरों का द्वार खोल रहा है। यह सम्मेलन समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

कार्यक्रम में संतोष उपाध्याय, बलराम पोद्दार, अनूप कुमार, शैलेश राव, मुरलीधर मंडल, गौतम राय, मनोज मंडल, सुधीर कुमार, कामेश्वर साह, जयकांत मंडल, विशंभर राव, जय किशोर शाह, श्याम राय, जयप्रकाश मिश्रा, मिथिलेश झा, आनंदी देवी झा, रमेश मिश्रा, पप्पू सिंह, मनमोहन झा, स्वरूप सिंहा, बालकृष्ण पांडे, नवीन राव, सचिन राव, चंदन राय, सुबोध मंडल, सरवन शाह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top