जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त

जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त

डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन ने कार्यालय कक्ष में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया। उन्होंने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा।

जनता दरबार में बारामुडी से आई झुना देवी ने रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात जमीन का रजिस्ट्रेशन नही करने की शिकायत उपायुक्त से की। वहीं गोपीनाथडीह पंचायत से आए विजेंद्र कुमार पासवान ने मुख्यमंत्री पशुधन योजना का लाभ लाभुक की जगह गलत व्यक्ति को आवंटित करने की शिकायत उपायुक्त से की। इसके अलावा नई मस्जिद वासेपुर से आए मो. फेदा एउर रहमान ने हल्का 3 बौआकला मौजा का पंजी 2 निर्गत करते हुए ऑनलाइन लगन रसीद निर्गत करने हेतु उपायुक्त को आवेदन सौंपा। साथ ही तोपचांची के खेराबेड़ा से आए ग्रामीणों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेराबेडा में शिक्षक बहाल करने हेतु मांग पत्र सौंपा। इसके अलावा जनता दरबार में उपायुक्त कई विभिन्न समस्याओं एवं शिकायत से अवगत हुए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top