भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय मल्होत्रा का निधन

Advertisements

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय मल्होत्रा का निधन

आलिया तहसीन, धनबाद : भाजपा के वरिष्ठ एवं दिग्गज नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 93 साल की उम्र में मंगलवार सुबह दिल्ली एम्स में निधन हो गया। दिल्ली एम्स ने इसकी जानकारी दी है। वह लंबे समय से बीमार थे तथा दिल्ली एम्स में भर्ती थे।

विजय कुमार मल्होत्रा का जन्म 3 दिसंबर 1931 को लाहौर, पंजाब (अब पाकिस्तान) में हुआ था।

राजनीति एवं खेल में उनका खास योगदान रहा है।

राजनीतिक क्षेत्र में मल्होत्रा की सबसे बड़ी उपलब्धि 1999 के आम चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भारी मतों से हराना माना जाता है। उन्होंने पिछले 45 सालों में दिल्ली से 5 बार सांसद और 2 बार विधायक के रूप में सेवा दी थी। 2004 के आम चुनाव में वे दिल्ली से भाजपा के एकमात्र विजयी उम्मीदवार थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top