Advertisements


सीएमडी और विधायक ने पहाड़ी माता मंदिर में माथा टेका
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) :बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल और सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो गोलमारा पहाड़ी माता दरबार पहुंचे। उन्होंने माता के दरबार में माथा टेका। साथ ही पूजा पंडाल का उद्घाटन भी किया। सीएमडी ने बताया कि माता की कृपा बहुत है इसलिए हम इस दरबार में आए हैं। जो हम सोचे थे भगवान हमारी मनोकामना पूर्ण की।विधायक चंद्रदेव ने कहा कि सेवा करना मेरा धर्म है । क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर हूं। मौके पर महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा, टी पासवान , परियोजना पदाधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह, कमेटी के मनोज सिंह, भोलानाथ सिंह, निरंजन सिंह, किशोर सिंह, सूरज सिंह, बादल मोदक, चंदन अमृत, प्रभाष सिंह, शिरिष सिंह, मनजीत सिंह आदि मौजूद थे।
