झारखंड में रक्षा सेक्टर से जुड़े उद्योग विस्तार की अपार संभावनाएं : हेमंत सोरेन 

Advertisements

झारखंड में रक्षा सेक्टर से जुड़े उद्योग विस्तार की अपार संभावनाएं : हेमंत सोरेन 

केंद्र और राज्य मिलकर एचईसी को कर सकते पुनर्जीवित : मुख्यमंत्री 

रांची में ईस्ट टेक सिम्पोजियम-2025 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, रक्षा प्रमुख व रक्षा राज्य मंत्री हुए शामिल 

डीजे न्यूज, रांची : टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में गुरुवार को “East Tech Symposium-2025” (डिफेंस एक्सपो) का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संयुक्त रूप से शिरकत की। इस मौके पर देशभर से रक्षा विशेषज्ञ, औद्योगिक एवं तकनीकी संस्थान, लघु एवं मध्यम उद्योग प्रतिनिधि शामिल हुए।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह आयोजन झारखंड के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि राज्य में रक्षा सेक्टर से जुड़े उद्योग विस्तार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। यहां प्रचुर मात्रा में रॉ-मैटेरियल और यूरेनियम उपलब्ध है। साथ ही एचईसी जैसे बड़े औद्योगिक संस्थान राज्य को देशभर में पहचान दिलाते रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र के साथ हर संभव सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने एचईसी की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य मिलकर इस संस्थान को पुनर्जीवित कर सकते हैं।

डिफेंस एक्सपो में भारतीय सशस्त्र सेना के रक्षा प्रमुख (सीडीएस) अनिल चौहान, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्वी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ सूरत सिंह, राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top