ओबी का मलवा ढहा, महिला जख्मी

Advertisements

ओबी का मलवा ढहा, महिला जख्मी
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के भूलन बरारी छाता धौड़ा के पास स्थित ओबी डंप से कोयला चुनने के दौरान 45 वर्षीय महिला जख्मी हो ग ई।  गुरुवार दोपहर हुई इस घटना में  जख्मी महिला सुमा देवी नया धौड़ा मोहल्ला का निवासी है। घटना के बाद घायल महिला को इलाज को फुसबंगला में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया  गया, जहां से  चिकित्सक ने एस एन एम एमसीएच रेफर कर दिया। लोगों ने बताया कि बरारी में संचालित आउटसोर्सिंग परियोजना का मलवा छाता धौड़ा के पास डंपिंग किया जा रहा है। डंप पर गिराई गई  मलवे के नीचे स्थानीय महिला पुरुषों द्वारा रोजाना की तरह मलवे में मिश्रित कोयले को चुनने में लगे थे। कोयला चुनने के दौरान डंप से मलवा भरभरा कर नीचे गिरने लगा। इसकी चपेट में सुमा देवी आ ग ई। उसके माथे और पैर में चोटें है। इधर घटना से आक्रोशित दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुंचे और ओबी डंपिंग कार्य को बंद करा दिया। लोगो के आक्रोश को देख डंप पर मलवे की डोजरिंग कार्य में लगे डोजर ऑपरेटर वहां से भाग निकले। सूचना पाकर  थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों के कोपभाजन होने से बुलडोजर को बचा लिया। इस दौरान पुलिस को देखकर आक्रोशित लोग खिसक गए। कर्मियों ने बताया कि ओबी डंप के पास दर्जनों लोगों का कोयला चुनने का जमावड़ा लगा रहता है। डंप में अप्रिय घटना होने की आशंका को लेकर उनके द्वारा कोयला चुनने से मना करने पर भी लोग नहीं मानते हैं। किसी तरह की घटना होने पर कर्मियों को ही दोषी ठहराया जाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top