

आदिवासियों की अस्मिता और अधिकार के लिए भाजपा हमेशा संर्घषरत: सांसद ढुलू,
सूर्या हांसदा एनकाउंटर की हो सीबीआई जांच: विधायक राज,
यह सिर्फ जमीन की नहीं बल्कि पहचान और अस्तित्व की लड़ाई है: विधायक रागिनी
डीजे न्यूज, धनबाद: सूर्या हांसदा के फर्जी एनकाउंटर तथा आदिवासियों की जमीन हड़पने के खिलाफ धनबाद महानगर के भाजपाइयों ने गुरुवार को जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक विरोध मार्च निकाला। रणधीर वर्मा चौक पर सभा हुई। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने की। संचालन जिला महामंत्री मानस प्रसून कर रहे थे।
धनबाद सांसद ढुलू महतो ने कहा कि
आदिवासी समाज पर हो रहे अन्याय को भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। सड़क से सदन तक हम हर आदिवासी परिवार की अस्मिता और अधिकार की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेंगे। यह लड़ाई सिर्फ आदिवासी समाज की नहीं बल्कि पूरे झारखंड की आत्मा और अस्मिता की लड़ाई है। भाजपा का हर कार्यकर्ता अंतिम दम तक फर्जी एनकाउंटर में मारे ग ए सूर्या हांसदा के न्याय के लिए खड़ा रहेगा।
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि
सूर्या हांसदा एनकाउंटर का सीबीआई जांच सरकार तुरंत करने की सिफारिश करें, नहीं तो भाजपा का हर कार्यकर्ता सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगा। आदिवासी किसानों की जमीन और सम्मान पर हमला लोकतंत्र पर हमला है। भाजपा इस लड़ाई को विधानसभा से लेकर सड़कों तक ऐतिहासिक बनाएगी। आज का यह जनसैलाब सरकार की नींव हिलाने के लिए काफी है।
झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि
यह सिर्फ जमीन का सवाल नहीं, यह पहचान और अस्तित्व की लड़ाई है। भाजपा कार्यकर्ता जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस संघर्ष को निर्णायक अंजाम तक पहुँचाएंगे। झारखंड की मातृशक्ति और बहन-बेटियाँ भी इस आंदोलन में अग्रिम पंक्ति में खड़ी हैं। झारखंड की गूंगी सरकार आवाज उठाने वाले को फर्जी एनकाउंटर में मार गिराती है। सूर्या हांसदा एक गरीब आदिवासी मसीहा बेटा था। हम न्याय के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
महानगर अध्यक्ष श्रवण ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि आज का यह आक्रोश प्रदर्शन आदिवासी समाज के सम्मान और अस्मिता की रक्षा के लिए भाजपा की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह, सत्येंद्र कुमार, रमेश राही, संजीव अग्रवाल, प्रियंका पाल एवं राजकुमार अग्रवाल ने भी संबोधित किया।
संचालन कर रहे जिला महामंत्री मानस ने कहा कि आदिवासी समाज के सम्मान की इस लड़ाई में भाजपा हर मोर्चे पर डटकर खड़ी है। जब तक अन्याय समाप्त नहीं होगा, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
सभा के बाद अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
कार्यक्रम में वीरेंद्र हांसदा, रुपेश सिन्हा, रमा सिन्हा, पंकज सिन्हा, नरेंद्र त्रिवेदी, रीता यादव, नित्यानंद मंडल, फूल जोशी, योगेंद्र यादव,, शुभम बनर्जी, विभा सिंह, मनोज मालाकार, सत्येंद्र मिश्रा, महावीर पासवान, रामजीत भुईयां, राजाराम दत्ता, किशोर मंडल, मनोज सिंह, सूरज पासवान, तमाल राय, संजय कुशवाहा, अर्जुन निषाद, विजेंद्र शर्मा, अवधेश साहू, बच्चा गिरी, उमेश यादव, अभिषेक पांडे, शिवेंद्र सिंह, संतोष शर्मा, नरेंद्र सिंह, आमोद साहू, गीता सिंह, उचित महतो, प्रमोद मित्तल, उमेश सिंह, रंजय सिंह, मौसम सिंह, निर्मल प्रधान, विकास मिश्रा, अरुण सिंह, मुकेश सिंह, राजू मालाकार, गुड्डू वर्मा, रिंकू सिन्हा, रिंकू सिंह, टुला सिंह, विशाल मुखर्जी, सोनी सिंह, सरिता सिंह, राणा सिंह, संजय गोस्वामी, जीत सोनी, सुनील झा, सुमन सिंह, डिंपू लाला, मनोज गुप्ता, विजय रजक, विजेंद्र शर्मा, राजेश गुप्ता, बबलू सिंह, प्रयागराज, भागीरथ दास, दीपक गुप्ता, सुनील पासवान, रणजीत सिंह, इंद्रदेव झा, राजेश शर्मा, ओम प्रकाश झा, जितेंद्र मालाकार, महेश सिंह, श्याम वर्मा, रामकेश गुप्ता, सदानंद बरनवाल, सरोज शुक्ला, महेंद्र बरनवाल, अजय वर्मा, कौशल वर्मा आदि मौजूद रहे।
