



बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की घनुडीह शाखा का पुनर्गठन

मजदूरों की समस्याओं को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार करेगी यूनियन
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक गोलकडीह यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय सचिव तुलसी रवानी ने की। बैठक में घनुडीह शाखा का पुनर्गठन किया गया और नई कमेटी का गठन हुआ।
नवगठित कमेटी में मेवा लाल बेलदार को अध्यक्ष, निर्मल कुमार बाउरी को उपाध्यक्ष, राजाराम पासवान को सचिव और रविंद्र राम को सह सचिव चुना गया। वहीं, राजीव कुमार सिंह को संगठन सचिव तथा देवेंद्र राम को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुफल रजवार, फागु माझी, नरेश निषाद, सुधीर गोप और महेश्वर भूइया शामिल किए गए।
इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पासवान, केंद्रीय सचिव देवरंजन दास और एरिया सचिव तुलसी रवानी ने मजदूरों की समस्याओं पर गंभीर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नई कमेटी बनने के बाद मजदूरों के अधिकार और समस्याओं को लेकर संगठित आंदोलन चलाया जाएगा। नेताओं ने स्पष्ट किया कि मजदूर हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी और इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है। बैठक में यह भी बताया गया कि इस पुनर्गठन और भावी योजनाओं की सूचना महाप्रबंधक बस्ताकोला क्षेत्र एवं परियोजना पदाधिकारी को दे दी गई है।
