मुंबई में धूमधाम से मना करम महोत्सव, झारखंडी परंपरा की झलक

Advertisements

मुंबई में धूमधाम से मना करम महोत्सव, झारखंडी परंपरा की झलक
पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह हुए सम्मानित
प्रकृति और भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक करम पर्व, आदर्श श्रमिक एकता सामाजिक संस्था ने किया आयोजन
डीजे न्यूज, बगोदर(गिरिडीह) : आदर्श श्रमिक एकता सामाजिक संस्था, बेलापुर मुंबई के तत्वावधान में बुधवार की रात करम महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। झारखंडी परंपरा और संस्कृति को जीवंत करते इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रवासी झारखंडी समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह शामिल हुए। आयोजन समिति की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।

करम पर्व झारखंड का एक प्रमुख फसल उत्सव है, जिसे शक्ति, यौवन और भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व पर आदिवासी समाज करम पेड़ की पूजा कर प्रकृति मां से समृद्धि और सुख-शांति की कामना करता है।
पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को करम पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कियह पर्व मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य का प्रतीक है। भाई-बहन के अटूट प्रेम को दर्शाने वाला यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आए। कार्यक्रम में विशेष तौर पर बगोदर उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, देवराडीह मुखिया प्रतिनिधि पूरन कुमार महतो, झारखंडी एकता संघ के कोषाध्यक्ष ताज, सदरुल शेख, सुखदेव यादव समेत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर गोबिंद महतो, हेमंत महतो, अनिल महतो, जयदेव महतो, भेखो महतो, हुलास महतो, जागेश्वर महतो, रवीन्द्र कुमार सिंह, महेंद्र महतो, सुरेन्द्र महतो, धर्मेन्द्र कुमार महतो, सचिन कुमार, मुकेश कुमार, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। महिलाओं में आंचल कुमारी, अनिता देवी, अन्नू देवी, मीना देवी, सावित्री देवी, संध्या कुमारी और अस्मिता कुमारी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।आदर्श श्रमिक एकता सामाजिक संस्था,बेलापुर की ओर से आए अतिथियों और समाज के प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। करम गीत-संगीत और पूजा-पाठ के साथ पूरा आयोजन उत्साह और उल्लास से सम्पन्न हुआ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top