
बारिश ने कच्चे मकानों में रहने वालों की बढ़ाई मुसीबतें, बलियापुर में आधा दर्जनों मिट्टी के मकान गिरे, सहमें हुए हैं लोग
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
लगातार हो रही बारिश ने कच्चे घरों में रहने वालों की मुसीबत बढ़ा दी है। मकान गिरने से लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
सोमवार को भी बलियापुर इलाके के करीब आधा दर्जन मिट्टी के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त या फिर ध्वस्त हो गया। दोलाबड़ गांव के राजू लोया की मिट्टी का मकान धराशायी हो गया। वहीं दूधिया सहिस टोला के विवेक सहिस का कच्चा मकान धंस गया। मौके पर घर के अंदर मौजूद विवेक की मां अकाली देवी बाल बाल बच ग ई। इसी टोला के आकाश सहिस एवं राजेश सहिस की मिट्टी का मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसी पंचायत के बेड़ा नियामतपुर निवासी शेख तस्लीम की मिट्टी का घर धंस गया। दूधिया पंचायत के ही सालपतरा गांव में आज बारिश के कारण मिट्टी का घर गिर गया। लगातार हो रही बारिश से अब तक क्षेत्र में एक दर्जन से भी अधिक मिट्टी के मकान धराशायी हो गए या फिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।मिट्टी के मकानों के ध्वस्त होने की घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं।