

पुण्यतिथि पर याद किए ग ए सामाजिक कार्यकर्ता स्व. कमल महतो
डीजे न्यूज, सिजुआ, धनबाद:
शहीद शक्तिनाथ महतो के भाई और सामाजिक कार्यकर्ता कमल महतो की 12वीं पुण्यतिथि बुधवार को भेलाटांड फुटबॉल मैदान में मनाई ग ई। परिजनों के अलावा विधायक शत्रुघ्न महतो व आमजनों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने दिवंगत कमल के द्वारा किए ग ए सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा लोगों की मदद की है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विधायक के अलावा दिवंगत के पुत्र निवर्तमान पार्षद धर्मेंद्र कुमार महतो उर्फ डिस्को व ओमप्रकाश महतो, दिवंगत के भाई भाजपा नेता सुरेश महतो, मिनी महतो, विधायक प्रतिनिधि सोनू श्रीवास्तव, महेश पासवान, सुदर्शन सिंह, राजू सिंह, डा. विजय महतो, घल्टू त्रिगुनाइत, मृत्यंजय सिंह, सोनू सिंह, राजू महतो, झगरू महतो आदि हैं।
