Advertisements




18 जुलाई को आहुत आमसभा को सफल बनाने की बनी रणनीति

डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
पहाड़पुर गांव में बुधवार को ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन धनबाद की बैठक प्रकाश महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन के कामकाजों की समीक्षा की ग ई। वहीं बलियापुर के आसनबनी गांव में रैयत किसानों के साथ पुलिस एवं सेल कंपनी के गुंडों द्वारा की गई लाठी चार्ज के विरोध में 18 जुलाई को सरिसाकुंडी में आहुत आम सभा को सफल बनाने की रणनीति बनाई ग ई। बैठक में संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष रामदयाल महतो, राज्य कमेटी के सचिव कुमुद महतो, अनंत लाल मराठी, नानी वाला उरांव, सुनील कुमार महतो, नीतीश कुमार महतो, मनोज महतो, अनिल कुमार महतो, जितेंद्र महतो आदि थे।
