
अन्याय के खिलाफ संघर्ष ही सच्ची देशभक्ति: विधायक शत्रुघ्न, कतरास के शाखाटांड़ में याद किए ग ए सिदो-कान्हू
डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद:
भाजपा कतरास मंडल के तत्वावधान में शाखाटांड़ में सोमवार को हूल दिवस मनाया गया। इस दौरान बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजनों ने अंग्रेजी हुकूमत व ज़मींदारों के खिलाफ प्रथम आदिवासी विद्रोह का बिगुल फूंकने वाले सिद्धो-कान्हू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया।
विधायक शत्रुघ्न ने कहा कि हूल दिवस पर संथाल विद्रोह के अमर सेनानियों सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो सहित अन्य वीर-वीरांगनाओं ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनके बलिदान ने अन्याय के विरुद्ध संघर्ष ही सच्ची देशभक्ति का रास्ता दिखाया। उनकी शौर्य गाथाएं आने वाली पीढ़ियों को सदैव देशसेवा और आत्मबलिदान के पथ पर प्रेरित करती रहेंगी।
अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा ने की। मौके पर महेश पासवान, राजेश स्वर्णकार, श्रीकांत चटर्जी, अशोक उरांव, शुभम उरांव, कोका उरांव, सुकरो देवी, चंदन मोदक, कृष्णा भुईयां, अशोक उरांव, लकी महतो, संजय साहू, रामकुमार साहू, बबलू मिश्रा, सुभाष राय, विनय पासवान, रघुनाथ हजारी, मनोज लाल, उषा पटवा, कंचन चौरसिया, जानकी देवी, रीना देवी, आरती पासवान, रेखा देवी, रवींद्र विजन, नितेश सिंह, नितेश मिश्रा, विवेक हजारी, मुकेश भट्ट, रवि प्रसाद, भागीरथ महतो, संजय अग्रवाल, भोला शर्मा, प्रदीप गुप्ता, बिजेंदर मिश्रा, मुकेश झा, पिंटू दे, सरोज विश्वकर्मा, समीर चक्रवर्ती अर्जुन महतो आदि थे।