
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने काटी केक, मिठाई बांटकर मनाई खुशियां
डीजे न्यूज, झरिया (धनबाद):
जोड़ापोखर स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कार्यालय में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। कांग्रेसियों ने केक काटा एवं मिठाइयां बांटकर एक दूसरों को बधाइयां दी। इस अवसर पर पार्टी नेता सतपाल सिंह ब्रोका ने कहा कि राहुल गांधी भारत की नई उम्मीद है। नफरत के बाजार में मोहब्बत का पैगाम का संदेश के साथ साथ पूरे देश में शांति एवं सद्भाव का संदेश तथा संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है। सच्चाई को सत्ता तक पहुंचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा एवं भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालकर शोषितों, वंचितों, दलितों, आदिवासियों तथा पिछड़ों के लिए सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं ।
कांग्रेस नेता संतोष महतो ने कहा कि राहुल ने 2004 में अपनी राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की। 2009, 2014 अमेठी से सांसद चुने गए एवं 2007 से पार्टी के महासचिव के पद पर रहे। 2017 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने।
इंटक नेता एस के शाही ने कहा कि आज देश को उनकी जरूरत है। संविधान के मूल्यों के प्रति अप्रतिम समर्पण है। उन लाखों लोगों के लिए सामाजिक, राजनीतिक, और आर्थिक न्याय के प्रति हक और अधिकार कि आवाज बुलंद की। जिला महासचिव किशोर कुमार ने कहा कि नफरत पर प्यार की जीत का संदेश और देश के गरीबों हाशिए पर पड़े लोगों के लिए दूरदर्शी दृष्टि उनके विचारधारा को दर्शाती है।
कार्यक्रम में संतोष महतो, एस के शाही, सतपाल ब्रोका, संतोष मोदक, फैज अहमद रिजवी, महिप सिंह, किशोर राउत, जमाल उद्दीन, विक्की कुमार, टीपू धनबादी, निरंजन कालिंदी, नुनुलाला पासवान, सुजीत रवानी, मुन्ना यादव, वीरेंद्र यादव, अरुण कुमार रवानी, राजू सिंह, सोनू सिंह, अजय कुमार साव, राजू बाउरी, महेन्द्र कुमार, विवेक कुमार, अरुण रवानी, पिंटू तुरी, राजेंद्र सिंह आदि थे ।