राय साहब शोषण, अन्याय और अत्याचार के खिलाफ जनआंदोलन की बुलंद आवाज थे : विधायक चंद्रदेव महतो

Advertisements

राय साहब शोषण, अन्याय और अत्याचार के खिलाफ जनआंदोलन की बुलंद आवाज थे : विधायक चंद्रदेव महतो

डीजे न्यूज, सिन्दरी, धनबाद : मजदूर आंदोलन के पुरोधा और समाजवादी विचारधारा के प्रबल समर्थक काॅमरेड अरुण कुमार राय उर्फ एके राय की जयंती को संयुक्त संघर्ष मोर्चा सिन्दरी के द्वारा मुक्ति दिवस के रूप में श्रद्धा और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पीडीआईएल गेट पर स्थित गोलम्बर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई, जिसमें मुख्य अतिथि सिन्दरी के विधायक चन्द्रदेव महतो शामिल हुए।

विधायक ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें लाल सलाम देते हुए कहा, “राय साहब शोषण, अन्याय और अत्याचार के खिलाफ जनआंदोलन की बुलंद आवाज थे। उन्होंने इंजीनियर की सुरक्षित नौकरी छोड़कर मजदूरों के हक की लड़ाई को अपनी ज़िंदगी बना ली।

उन्होंने कहा कि आज देश में बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति चिंताजनक है। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता त्रस्त है। ऐसे समय में राय साहब के विचारों और आंदोलन को अपनाना ही मुक्ति का रास्ता है।

कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग

राय साहब की विचारधारा को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और नेता उपस्थित हुए।

भाकपा माले से सुरेश प्रसाद, अम्बुज कुमार मंडल, विमल कुमार, सहदेव सिंह, विरिची महतो, अमर सिंह, दशरथ ठाकुर, सागर मंडल, छोटन चटर्जी, बबलू महतो, जीतू सिंह।

कांग्रेस से: पुनेदु सिंह, सतेंद्र सिंह।

झामुमो से: अशोक महतो, परशुराम सिंह।

सीपीआईएम से गौतम प्रसाद, विकास ठाकुर।

साथ ही अन्य प्रमुख समाजसेवी एवं कार्यकर्ता जैसे मुन्ना मुखिया, राजू पांडेय, जितेंद्र शर्मा, मधु दास, डॉ. हेड लाल टुडू, नुनुलाल टुडू, महालाल हासदा, ध्रुव दास, विवेक रवानी, अजय रवानी, नयन दत्ता समेत सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने राय साहब के त्यागपूर्ण जीवन, उनके सिद्धांतों और संघर्षों को याद करते हुए युवाओं से उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top