धनबाद में 20-सूत्री समिति ने मनाई बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

Advertisements

धनबाद में 20-सूत्री समिति ने मनाई बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

डीजे न्यूज, धनबाद : झारखंड की माटी में जन्मे महान क्रांतिकारी और जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर धनबाद जिला 20-सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मिश्रित भवन, कंबाइंड बिल्डिंग, धनबाद स्थित जिला 20-सूत्री कार्यालय में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने की।

सभा में उपस्थित सभी सदस्यों, कांग्रेस और झामुमो नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

उपाध्यक्ष ने रखी राज्यभर में अवकाश की मांग

ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि

“भगवान बिरसा मुंडा जी मात्र किशोर अवस्था में ही अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े थे। उन्होंने आदिवासी समाज को संगठित कर औपनिवेशिक ताकतों को कड़ी चुनौती दी और अपने प्राणों की आहुति दी।”

उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड के युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभानी चाहिए। सिंह ने सरकार से यह मांग दोहराई कि भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि को झारखंड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए।

श्रद्धांजलि देने वालों में शामिल रहे

मदन महतो

शमशेर आलम

राजू प्रमाणिक

हराधन रजवार

शकील अहमद

रामप्रीत यादव

मनोज यादव

पप्पू कुमार तिवारी

सहित दर्जनों अन्य सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top